AdAdvertisement

अभिजीत दीपके के घर के बाहर 2 युवाओं का धरना।

नहीं चाहिए दूसरा केजरीवाल - भूख हड़ताल पर बैठे युवा बोले।

RRaghvendra Rajput · August 12, 2026
अभिजीत दीपके के घर के बाहर 2 युवाओं का धरना।

जो देश भर में धरने के लिए जाना जाता है।उसके घर के बाहर ही उसके साथियों ने धरना दे दिया।

दो युवा - मनीष ब्रह्मभट्ट और राहुल पांड्या अभिजीत के घर के सामने भीख हड़ताल पर बैठ गए।इन दोनों का आरोप है कि दीपके ने जो कोर कमेटी की बैठक बुलाई उसमें केवल उनके करीबी थे।

जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को इस बैठक से बाहर रखा गया,ऐसा इन दोनों का आरोप है।

हालांकि भूख हड़ताल से इन दोनों की हालत बिगड़ गई,और पुलिस ने इन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

पर इन युवाओं की जगह दो और नए युवा आ गए जो धरना देंगे।

इनकी मांग है कि कोर कमेटी और लोकतांत्रिक हो।अहमदाबाद के इन युवाओं का कहना है, कि इन्होंने जंतर मंतर पर हुए आंदोलन में हिस्सा लिया था।लेकिन उन्हें अभी चल रही रणनीतिक बैठकों में नहीं बुलाया गया।

इन्होंने आरोप लगाए कि इन्होंने सीजेपी टीम से भी मिलने की कोशिश की पर इन्हें नहीं मिलने दिया गया।

AdAdvertisement
AdAdvertisement