देह व्यापर में विदेशी लड़कियों को लाने वाली लोला ने क्यों करवाई 7 प्लास्टिक सर्जरी।
लोला कायुमोवा उज्बेकिस्तान वो लड़की जिसने जवान दिखने के लिए और पुलिस से बचने के लिए 7 बार कराई प्लास्टिक सर्जरी।

चेहरे, होंठ, अंडरआर्म्स, और प्राइवेट पार्ट की 7 बार प्लास्टिक सर्जरी करवाने वाली लोला कायुमोवा आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में।
लोला लखनऊ में रहकर इंटरनेशनल सेक्स रैकेट चलाती थी।50 वर्षीय लोला उज़्बेकिस्तान की रहने वाली थी,और लखनऊ में रहकर अपने इंटरनेशल सिंडिकेट को संभालती थी।
लोला लखनऊ मे रहकर रईसों को लड़की सप्लाई करती थी।खुद भी अवैध तरीके से भारत में रहकर वो विदेशी से और भी लड़कियों को लेकर आती थी,जो सभी अवैध तरीके से हमारे देश में रहती थी।
लोला प्लास्टिक सर्जरी करवा के,फर्जी सर्टिफिकेट बनवा के धड्डले से एक साल से लखनऊ में थी।उसने अपने एक ग्राहक का नाम पति के तौर पर इस्तेमाल किया,अपना मैरिज सर्टिफिकेट बनवाया और उसके जरिए और डॉक्यूमेंट बनवाए।
पुलिस आसानी से पहचान ना सके और 50 साल की होने के बावजूद लोला जवान दिखती रहे,इसके लिए उसने 7 सर्जरियां करवाईं।
इन सर्जरियों को करने वाला डॉक्टर विवेक गुप्ता भी इस सेक्स रैकेट में शामिल था।
आखिर लोला पकड़ी कैसे गई -
लोला के द्वारा उज़्बेकिस्तान से लाई गई दो लड़कियों से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने लोला का नाम लिया,और लोला पुलिस की रडार पर चढ़ गई।