AdAdvertisement

Hamirpur Gen G - Alpha student protest - स्कूली बच्चों ने घेर लिया, डी एम ऑफिस,तब जाकर कीचड़ भरे रास्ते में उतरे अधिकारी।

हाथों में झंडे लेकर हमीरपुर जिले के चंदूपुर के स्कूली बच्चों ने डी एम साहब के ऑफिस के बाहर दी दस्तक,तब जाकर अधिकारी सड़क पर उतरे।

RRaghvendra Rajput · August 12, 2026
Hamirpur Gen G - Alpha student protest - स्कूली बच्चों ने घेर लिया, डी एम ऑफिस,तब जाकर कीचड़ भरे रास्ते में उतरे अधिकारी।

उत्तरप्रदेश में एक जिला है जिसका नाम है हमीरपुर और इस जिले में एक विकासखंड है जिसका नाम है कुरारा।

कुरारा विकास खंड में एक गांव है जिसका नाम है चन्दूपुर। यहां के बच्चे दलदल भरी सड़कों में चलते चलते परेशान हो गए थे।पिछले महीने यानि 3 जुलाई को भी इन बच्चों ने प्रदर्शन किया था,तो प्रशासन ने मिट्टी डलवाकर उसे काम चलाऊ बनवा दिया था।

अब बरसात हुई और सड़क दलदल में तब्दील हो गई।बच्चे जिन्हें रोज अपने विद्यालय जाना है,इतने सालों से कोई इनकी सुध ही नहीं ले रहा था।

तो बच्चे फिर से पहुंच गए डी एम साहब की अपनी फरियाद सुनाने।और फरियाद ऐसे सुनाई कि देश भर की मीडिया ने इसे कवर किया।

और अब सीधे बच्चों से ना सुनकर डी एम साहब हर एक अखबार,चैनल में हमीरपुर के इन Gen G - Gen Alpha की समस्याओं को सुन और देख रहे हैं।

और अधिकारी Adm,Sdm, खनिज विभाग,और PWD के अधिकारियों ने बच्चों की सड़क पर जाकर निरीक्षण किया,अब देखना ये हैं ये बनती कब है।

AdAdvertisement
AdAdvertisement